जतारा: मुहारा: ₹30 करोड़ की सड़क अधूरी, एक साल से सड़क-नाली निर्माण लटका, धूल-कीचड़ से लोग परेशान
टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र के मुहारा गांव में सड़क और नाली निर्माण अधूरा पड़े होने से ग्रामीण परेशान हैं। बैरवार तिगेला से रानीगंज तिगेला तक करीब 30 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से बन रही सड़क का काम गांव में पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के कारण सड़क गड्ढों और धूल में तब्दील हो गई है।