राजनगर: बमीठा में सेवा संकल्प अभियान: स्वास्थ्य शिविर में 400 मरीजों की निःशुल्क जांच, बीपी-शुगर व विशेषज्ञ चिकित्सा
रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में छतरपुर जिले में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत यह शिविर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छतरपुर के तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे करीब 400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।