गौ मंगल ग्रामोदय मिशन के GenZ कॉनक्लेव में युवाओं से संवाद, आत्मनिर्भरता का लिया संकल्प
मोहम्मदी। भौनापुर स्थित प्यारे लाल पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में गौ मंगल ग्रामोदय मिशन के तत्वावधान में आयोजित GenZ कॉनक्लेव के अंतर्गत युवाओं से संवाद किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के उत्साह, आत्मविश्वास और उद्यमिता के प्रति बढ़ते रुझान ने ग्रामीण विकास की नई संभावनाओं को उजागर किया।
संवाद के दौरान विशेष रूप से छात्राओं में अपना स्टार्टअप शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की इच्छा देखने को मिली। युवाओं की सोच से स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा और कुछ नया करने का जुनून मौजूद है। जरूरत केवल उचित मार्गदर्शन, उद्यमिता संबंधी जानकारी और अवसर उपलब्ध कराने की है।
गौ मंगल ग्रामोदय मिशन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार मांगने के बजाय रोजगार सृजन करने के लिए प्रेरित करना तथा गांवों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य के साथ “एक गांव–पांच उद्यम” की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर युवा, समृद्ध गांव और विकसित भारत के संकल्प पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के लिए विद्यालय के प्रबंधक श्री संदीप वर्मा एवं प्रधानाचार्य श्री विपुल शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
गौ मंगल ग्रामोदय मिशन का संदेश — गांव का युवा बने उद्यमी, गांव की अर्थव्यवस्था बने मजबूत।