बहेड़ी: देवरनियां के गौंटिया रामनगर निवासी महिला ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम से लगाई मदद की गुहार
देवरनियां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौंटिया रामनगर निवासी महिला सर्वेश देवी ने आज दो जून दिन में करीब तीन बजे सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर यूपी के सीएम से मदद की गुहार लगाई है महिला के मुताबिक उसके पति देवेन्द्र कुमार सेना में थे जिनकी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। महिला की आरोप है कि पति की मौत के बाद से पति के परिवार वालों ने उसका उत्पीड़न किया।