सहसवान: थाना जरीफनगर पर तैनात तेज तर्रार उपनिरीक्षक गुलजारी सिंह का स्थानांतरण हुआ
थाना जरीफनगर पर लंबे समय से तैनात उप निरीक्षक गुलजारी सिंह का एसएसपी बदायूं अंकिता शर्मा द्वारा स्थानांतरण किया गया है। उप निरीक्षक लंबे समय से थाना जरीफनगर पर तैनात थे। उनके स्थान पर थाना मुजरिया पर तैनात उप निरीक्षक अनिल कुमार जो की सीनियर दरोगा है उनके लिये भेजा गया है। शुक्रवार को रात्रि 9:00 बजे एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा स्थानांतरण किया गया है।