बसंतपुर: बसंतपुर नगर पंचायत में सम्राट अशोक भवन निर्माण के लिए विधायक ने सदन में उठाई आवाज
बसंतपुर नगर पंचायत में सम्राट अशोक के भवन निर्माण के लिए भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह ने बिहार विधानसभा सत्र के दौरान सदन में आवाज उठाकर सरकार से भवन निर्माण करने का मांग किया है। विधायक श्री सिंह ने कहा कि उनके मांग पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले में जांच कर कर जल्द भवन निर्माण करने का आश्वासन दिया है।