बसंतपुर: बसंतपुर प्रखंड प्रमुख बने अशोक राय, निर्विरोध हासिल की जीत
बसंतपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों द्वारा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसको लेकर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचन के लिए मतदान हुआ। जिसमें कन्हौली पंचायत समिति सदस्य अशोक राय ने प्रखंड प्रमुख के चुनाव में जीत हासिल की।