बसंतपुर: रामपुर के समीप अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 1 वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
बसंतपुर थाना क्षेत्र के रामपुर के समीप अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। बसंतपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।