टीकमगढ़: महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स, तालकोठी में हेरिटेज लाइब्रेरी बनेगी, कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित
टीकमगढ़ में बुधवार को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में जिला पुरातत्व पर्यटन और सांस्कृतिक परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में जिले की पर्यटन संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने बताया कि ऐसे हाथ से धरोहर ताल कोठी को हेरिटेज लाइब्रेरी और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।