बड़ेराजपुर: विश्रामपुरी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक: हमले में महिला की मौत, कई घायल, वन विभाग ने तेंदुए को सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू
सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व एवं वनमंडल केशकाल क्षेत्र में 14 से 16 अक्टूबर के बीच तेंदुए के हमले की कई घटनाएं सामने आईं। ग्राम कारीपानी (बोरई), बस्तरबुडरा और आमगांव में तेंदुए के हमले में कई लोग घायल हो गए, जबकि रमशिला मंडावी की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। लगातार रेस्क्यू अभियान के बाद 16 अक्टूबर क