कांके: झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ गैरजमानती वारंट पर 6 अगस्त तक लगाई रोक, कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश
Kanke, Ranchi | Jun 10, 2025 झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे राहुल गांधी के खिलाफ गैरजमानती वारंट पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही झारखंड हाईकोर्ट ने 6 अगस्त तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है। बता दें कि यह मामला 2018 में राहुल गांधी के एक राजनीतिक भाषण से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने बीजेपी के नेताओं के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी।