कहरा: सदर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डे के पास बाइक की टक्कर से घायल हुआ साइकिल सवार बुजुर्ग, उपचार के दौरान हुई मौत
सदर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा समीप घर से सब्जी खरीदने साइकिल से बाजार जा रहे 1 बुजुर्ग को बाइक चालक ने ठोकर मारकर बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ फरार हो गया। बाइक के ठोकर लगने से साइकिल चालक बुजुर्ग बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान जख्मी बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक का नाम जीतन दास बताया जा रहा है।