कहरा: सोनबर्षा कचहरी के दिवारी पैक्स अध्यक्ष के पति को जान से मारने की धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में अपराधी गिरफ्तार, DSP ने की प्रेसवार्ता
मामला सोनबर्षा OP क्षेत्र के दिवारी पंचायत का है जहां पैक्स अध्यक्ष पति से बदमाशों ने 25 लाख की रंगदारी मांगी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सोनबर्षा कचहरी पुलिस ने कांड दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गुड़गांव हरियाणा से मंजेश कुमार सिंह नामक अपराधी को गिरफ्तार किया। जिसे पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।