बक्सर: केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरूद्ध आप कार्यकर्ताओं ने कवलदह पोखर गांधी स्टैचू से ज्योति प्रकाश चौक तक निकाला शांति मार्च
Buxar, Buxar | Mar 28, 2024 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरूद्ध, दिल्ली कार्यालय बन्द के विरोध में आम आदमी पार्टी बक्सर जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को नगर में शांति मार्च निकाला. शांति मार्च स्टेशन रोड स्थित कवलदह पोखर पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्टैचू से पैदल ज्योति प्रकाश चौक तक निकाला गया.