बक्सर: दो दिनों में रजिस्ट्रेशन फीस जमा नहीं करने वाले जिले के वाहन डीलरों की डीलरशिप होगी रद्द :DTO संजय कुमार.
Buxar, Buxar | Mar 28, 2024 जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में परिवहन विभाग के कार्यालय कक्ष में राजस्व वसूली के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले भर के वाहन डीलर उपस्थित हुए. वही बैठक के क्रम में कम राजस्व जमा करने वाले वाहन डीलरों को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया गया. सभी प्रकार के वाहनों का राजस्व जमा नहीं करने वाले वाहन डीलरों का रजिस्ट्रेशन होगा रद्द.