रामपुर नैकिन: 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान
15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में खरीफ 2026 की फसल बीमा पॉलिसियां वितरित की जाएंगी। अभियान में सरकार और विभागों की संयुक्त भागीदारी से बीमित किसानों को पॉलिसी वितरण और योजना की जानकारी दी जाएगी। वन अधिकार अधिनियम के पात्र किसानों को प्राथमिकता मिलेगी।