बहेड़ी: कांवड़ यात्रा को लेकर मुंडिया मुकर्रमपुर स्थित यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर दोनों प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने की मीटिंग
सावन माह के दौरान होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुंडिया मुकर्रमपुर स्थित यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर आज दस जुलाई दिन में करीब 12:30 बजे से दो बजे तक यूपी उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया इस दौरान कांवड़ यात्रा के रूट मैप,ट्रैफिक व्यवस्था एवं कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की ।