मंझनपुर: बैशकांटी में सरकारी जमीन पर कब्जे का वीडियो वायरल, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप; जांच में सामने आया राजस्व विवाद
करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव में सरकारी भूमि पर कथित कब्जे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर गांव के कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि भुल्लन, दशरथ और रमेश नामक व्यक्ति बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। आरोप यह भी लगाया गया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद कब्जे का कार्य जारी रहा।