महोबा: शेखूनगर में मोबाइल विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Mahoba, Mahoba | Oct 10, 2026 मोबाइल चलाने को लेकर भाई-बहन के बीच हुए विवाद के बाद 16 वर्षीय अंजलि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर रात विवाद के बाद किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना से परिवार में मातम पसरा है।