सांगानेर: जयपुर के बनी पार्क इलाके में संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर मंदिर जाते समय लकड़ी और चाकू से किया हमला, हत्या
जयपुर के बनीपार्क थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने मंदिर जाने के लिए घर से निकले बड़े भाई पर पहले लकड़ी से हमला किया और बाद में चाकू से वार कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है