रफीगंज: रफीगंज थाना पहुंचे एसडीपीओ-2, लंबित कांडों पर जताई सख्ती, शराब और वारंटी अभियान तेज करने का दिया निर्देश
औरंगाबाद सदर एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार ने गुरुवार को रफीगंज थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों में सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया। एसडीपीओ ने थाना के पूर्व एवं वर्तमान लंबित कांडों की गहन समीक्षा की और मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष समेत अनुसंधानकर्ता अधिकारियों को लंबित मामलों में तेजी लाने