थरथरी: नरसंडा गांव में नालंदा डीएम ने घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का किया निरीक्षण
चंडी प्रखंड के नरसंडा गांव में बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे नालन्दा डीएम ने वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण अभियान का घर घर जाकर नीरीक्षण किया। नीरीक्षण के दौरान मतदाताओं से संवाद कर यह जाना कि उन्हें एनुमरेशन फार्म दिया गया या नहीं। साथ ही अभियान की सफलता में सहयोग करने की अपील भी की।उन्होंने कहा कि हर योग्य मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं।