थरथरी: मकुन्दन बिगहा में डीलर के बंद घर से अज्ञात चोरों ने की करीब दस लाख की जेवरात की चोरी
थरथरी प्रखंड अंतगर्त चंडी थाना क्षेत्र के मकुंदन विगहा गांव में अज्ञात चोरों ने डीलर के बंद घर से अज्ञात चोरों ने करीब लाख रुपया की जेवरात चोरी किया है। घटना की जानकारी तब हुई जब ग्रामीण बुधवार की सुबह घर से शौच के लिए घर से बाहर निकले तो देखा कि डीलर चंद्रभूषण प्रसाद का घर का ताला टुटा हुआ है। चोरी की घटना बुधवार की सुबह छह बजे दूरभाष के माध्यम से दी गयी।