थरथरी: थरथरी प्रखंड में चंडी मार्ग पर गहरे गड्ढे, थरथरी बाज़ार तक सड़क बनी दुर्घटना का कारण #jansamasya
थरथरी प्रखंड से चंडी तक जोड़ने वाली सड़क में मध्य विद्यालय थरथरी से थरथरी बाजार तक की सड़कों पर गहरे गड्ढे सड़क हादसों को दावत दे रहे हैं। व्यस्त इलाकों की सड़कों पर गड्ढों ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दी है। बारिश के दौरान जलभराव होने से ये गड्ढे और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। खासकर दो पहिया, ऑटो और ई-रिक्शा वाहन के पलटने से लोग घायल हो जाते हैं।