डीडवाना: जानकारी के अनुसार राजेश सुराणा (55)भंवर लाल सुराणा निवासी चंदनपुर को सीने में दर्द की शिकायत की चलते शनिवार प्रात: है सांवरिया पारस हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां चिकित्सक अनुराग जैन ने उनकी जांच कर परिजनों को तुरंत ऑपरेशन के लिए कहा। जिस पर राजेश के साथ आए उनके जीजा संजय कुमार ने अन्य परिजनों से मशवरा कर ऑपरेशन की सहमति दी। लेकिन ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही राजेश सुराणा की तबीयत एकाएक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जैन समाज के दर्जनों लोग सांवरिया पारस चिकित्सालय में एकत्रित हो गए। इसके साथ ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान जैन समाज के ही लोग आपस में उलझते दिखाई दिए। परिजनों द्वारा चिकित्सक के विरुद्ध लापरवाही का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक चिकित्सालय में गहमागहमी और हंगामे का दौर जारी है।#news #chittorgarh #viral #brea
Didwana, Nagaur | Jun 27, 2026