चंदौसी: गांव कैथल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत, मौके पर पहुंची चंदौसी कोतवाली की पुलिस
चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल में बुधवार सुबह 8 बजे को करीब 50 वर्षीय राजपाल पुत्र लीलाधर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि राजपाल खेत की रखवाली करने गया था। सुबह खेत की मढ़ैया में उसका शव अंगौछे के कपड़े से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर चन्दौसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची