नवादा: नवादा में अतिक्रमण अभियान के खिलाफ भाकपा माले का उग्र प्रदर्शन, 'बुलडोजर नहीं, रोजी-रोटी की सुरक्षा दो' के नारे से गूंजा
Nawada, Nawada | Dec 3, 2025 नवादा जिले में बुधवार को भाकपा माले ने सरकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भगत सिंह चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व एनडीए सरकार पर गरीब-दलित विरोधी नीतियों का आरोप लगाया।
2:30 बजे बुधवार को