कोंडागांव: ग्राम भगदेवा में बिजली के खंबे के गिरने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानियाँ, तीन दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत भगदेवा में बिजली के एक खंभे के गिरने से तीन दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। आज रविवार शाम 5 बजे ग्रामीणों ने एक वीडियो जारी कर अपनी समस्याओं को बयां किया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली ना होने की वजह से उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।