टीकमगढ़: विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में हुईं कई गतिविधियां आयोजित
आज दिन शनिवार को टीकमगढ़ कलेक्टर श्री विवेक श्रुति के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में जिला एवं खंड स्तर पर विश्व मलेरिया दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा जिले वासियों से अपील की मलेरिया और मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण में अनावश्यक जल का भराव नहीं होना चाहिए।