हुसैनगंज: महावीरी जुलूस के दौरान बीडीओ की जलाई गई वाहन मामलें में तनाव को देखते हुए चौथे दिन हथौड़ा गांव में पुलिस कर रही कैंप
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में चौथे दिन सोमवार को एसपी अमितेश कुमार डीएम मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर थानाध्यक्ष विजय कुमार, बीडीओ राहुल कुमार, सीओ दिव्य प्रकाश समेत आदि पुलिस बल कैंप कर रही है। ज्ञात हो कि 30 अगस्त बीती रात महावीरी जुलुश के दौरान असमाजिक तत्व के लोगों द्वारा प्रशासन पर पथराव करने के बाद बीडीओ की वाहन को आग लगाकर जला दी गई है।