Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image

*पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंडला का जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण* *स्वयं छात्र बनकर परखी शिक्षण व्यवस्था, बच्चों से आत्मीय संवाद कर बढ़ाया उत्साह* सलूंबर, 5 अगस्त। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने बुधवार को सराडा पंचायत क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुंडला का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं छात्र बनकर कक्षा में बैठकर शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और शिक्षण गुणवत्ता का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर विद्यार्थियों से रूबरू हुए और उनसे आत्मीयता के साथ संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, विद्यालय की गतिविधियों तथा उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में चर्चा की। अपने बीच जिला कलक्टर को पाकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। जिला कलक्टर ने विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ से भी शैक्षणिक गतिविधियों, संसाधनों तथा विद्यालय संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में टीवी एवं अन्य आवश्यक हार्डवेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण पर विशेष जोर दिया तथा विद्यार्थियों से अपने घर अथवा आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। विद्यालय निरीक्षण के उपरांत जिला कलक्टर ने मुंडला स्थित मतदान केंद्र का भी सघन निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र पर रैंप, पेयजल, विद्युत सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध रहनी चाहिए।

Badgaon, Udaipur | Aug 5, 2026

MORE NEWS

सुविवि- “द लूम, द लेंस, द लेगेसी” आधारित कार्यशाला में मीडिया की भूमिका पर रहा फोकस—————-रैम्प पर सजी हथकरघा विरासत
स्टूडेंट् डिजाइनरों ने दिखाई परंपराओं की अनूठी तस्वीर
उदयपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और फैशन टेक्नोलॉजी एवं डिजाइनिंग द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में "द लूम, द लेंस, द लेगेसी" थीम पर एक दिवसीय कार्यशाला और डिजाइन शो का आयोजन किया गया। फैशन टेक्नोलॉजी विभाग के द्वारा एक फैशन- डिजाइनिंग शो का आयोजन किया। विभाग के विद्यार्थियों की रचनात्मकता ने यह संदेश दिया कि भारतीय हथकरघा केवल संग्रहालयों में सहेजकर रखने वाली विरासत नहीं, बल्कि आधुनिक फैशन और डिजाइन का मजबूत आधार भी बन सकता है। पारंपरिक वस्त्रों को समकालीन शैली में प्रस्तुत करने के प्रयास को अतिथियों और दर�

सुविवि- “द लूम, द लेंस, द लेगेसी” आधारित कार्यशाला में मीडिया की भूमिका पर रहा फोकस—————-रैम्प पर सजी हथकरघा विरासत स्टूडेंट् डिजाइनरों ने दिखाई परंपराओं की अनूठी तस्वीर उदयपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और फैशन टेक्नोलॉजी एवं डिजाइनिंग द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में "द लूम, द लेंस, द लेगेसी" थीम पर एक दिवसीय कार्यशाला और डिजाइन शो का आयोजन किया गया। फैशन टेक्नोलॉजी विभाग के द्वारा एक फैशन- डिजाइनिंग शो का आयोजन किया। विभाग के विद्यार्थियों की रचनात्मकता ने यह संदेश दिया कि भारतीय हथकरघा केवल संग्रहालयों में सहेजकर रखने वाली विरासत नहीं, बल्कि आधुनिक फैशन और डिजाइन का मजबूत आधार भी बन सकता है। पारंपरिक वस्त्रों को समकालीन शैली में प्रस्तुत करने के प्रयास को अतिथियों और दर�

Badgaon, Udaipur | Aug 7, 2026

नार्देश्वर महादेव 🔱🕉️
.
#reels #reelsinstagram #udaipurdiaries #udaipur #india instagram mahadev mahadevlover viral trending

नार्देश्वर महादेव 🔱🕉️ . #reels #reelsinstagram #udaipurdiaries #udaipur #india instagram mahadev mahadevlover viral trending

Badgaon, Udaipur | Aug 7, 2026

Udaipur 😍

Udaipur 😍

Badgaon, Udaipur | Aug 7, 2026

*पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंडला का जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण* *स्वयं छात्र बनकर परखी शिक्षण व्यवस्था, बच्चों से आत्मीय संवाद कर बढ़ाया उत्साह* सलूंबर, 5 अगस्त। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने बुधवार को सराडा पंचायत क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुंडला का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं छात्र बनकर कक्षा में बैठकर शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और शिक्षण गुणवत्ता का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर विद्यार्थियों से रूबरू हुए और उनसे आत्मीयता के साथ संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, विद्यालय की गतिविधियों तथा उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में चर्चा की। अपने बीच जिला कलक्टर को पाकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। जिला कलक्टर ने विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ से भी शैक्षणिक गतिविधियों, संसाधनों तथा विद्यालय संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में टीवी एवं अन्य आवश्यक हार्डवेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण पर विशेष जोर दिया तथा विद्यार्थियों से अपने घर अथवा आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। विद्यालय निरीक्षण के उपरांत जिला कलक्टर ने मुंडला स्थित मतदान केंद्र का भी सघन निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र पर रैंप, पेयजल, विद्युत सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध रहनी चाहिए। - Badgaon News