बलरामपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को हुई जिला पीस कमेटी की बैठक
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को जिला पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा, नवरात्रि पर साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में सभी विभागों से आपसी तालमेल के साथ त्यौहार में सभी सुविधाएं सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया गया।