रफीगंज: रफीगंज में राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में खुशी, मनाया गया स्थापना दिवस
राजद का 30वां स्थापना दिवस रविवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। रविवार संध्या 7 बजे महफूज आलम ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा मजदूरों, गरीबों, शोषितों, वंचितों एवं पिछड़े वर्गों की आवाज उठाने का कार्य करती रही है।