ओबरा: चोपन में बंटवारे के विवाद में बड़े भाई को रॉड-लाठी से पीटा, पीड़ित की बेटी ने बनाया वीडियो, तीन आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
Obra, Sonbhadra | Apr 15, 2026 सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में बुधवार को जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में छोटे भाई ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई पर रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।दरअसल, मारकुंडी बाजार निवासी श्रीकांत शर्मा पुत्र देवी प्रसाद शर्मा अपनी एक बेटी के साथ रहते हैं।