सांगानेर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाकिस्तान को लेकर दिए बयान पर कहा, वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वीडियो को लेकर कहा कि उनकी बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है। इस दौरान मदन राठौड़ ने कहा कि मैंने यह बात हिंदुस्तान और पाकिस्तान के मैच को लेकर कहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में षड्यंत्र रच रही है।