तरकुलवा थाना क्षेत्र के हरपुर निजाम टोला हनुमानगंज निवासी रविंद्र सिंह बुधवार की शाम को 6:30 बजे जा रहे थे ।इसी दौरान चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया ।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने उनको देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा चिकित्सकों ने हालात नाजुक देखी तो गोरखपुर रेफर कर दिया ।गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।