हमीरपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव में स्टेट हाईवे किनारे युवक का मिला शव हत्या की आशंका
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव में रविवार की सुबह स्टेट हाईवे किनारे 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतक के भाई ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। लेकिन अभी तक किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया दुर्घटना मानकर चल रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।