हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में रामनवमी शोभायात्रा के लिए निकाली गई जन जागरूकता बाइक रैली
रामनवमी पर्व शोभायात्रा के पहले कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर जन जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली गई। समिति के सदस्यों में कस्बे के मुख्य मार्ग में बाइक रैली निकालकर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। आगामी 17 अप्रैल को कस्बे में रामनवमी की अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाले जाने की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है।