मंडला: कान्हा की अव्यवस्थाओं के विरोध में धरना स्थल पर सुंदरकांड पाठ, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अन्य शामिल
Mandla, Mandla | May 12, 2026 कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं, बाघों की मौत और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मंडला कलेक्ट्रेट मार्ग पर जारी धरना प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में देवदरा की मंडली ने सुंदरकांड का पाठ कर वन्यजीव संरक्षण और कान्हा में बेहतर व्यवस्थाओं की कामना की।