मुरैना नगर: छौंदा की ज़मीन पर फायर स्टेशन प्रस्तावित: 3 दिन में दें आपत्ति, वरना होगा आवंटन, मुरैना शहर को मिलेगी राहत
मुरैना शहर में छौंदा गांव के सर्वे नंबर 142, 143 व 145 की कुल 0.59 आरे भूमि पर नए फायर स्टेशन का प्रस्ताव है। मामला न्यायालय में लंबित है। प्रशासन ने 3 दिन में आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। समय सीमा के बाद आपत्तियों पर विचार नहीं होगा।मुरैना शहर का फायर स्टेशन बनने से आगजनी पर त्वरित नियंत्रण और शहर को बेहतर आपात सेवा मिलेगी।