नगर एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासभा फेडरेशन) इंटक के नेतृत्व में मजदूर वर्ग के बीच जाकर मजदूरों के दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं को पल्लेदार यूनियन,मिस्त्री यूनियन और पेंटर यूनियन के मजदूरों के बीच जाकर दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली।वर्तमान समय में मजदूर वर्ग की बहुत दयनीय स्थित है वो सम्मानजनक जीवन नहीं जी पा रहे हैं,मजदूर वर्ग का जीवन स्थायी रोजगार और नियमानुसार मजदूरी ना मिलने के कारण बेहद निम्न स्तरीय है ,मजदूर वर्ग बेहद नरकीय जीवन जीने पर मजबूर है। मजदूर वर्ग एक ऐसा वर्ग है जो दैनिक जीवन की प्रतिदिन की आवश्यक वस्तुओं तक नहीं खरीद पा रहा है और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिला पा रहा है। मजदूर वर्ग प्रच्छन्न बेरोजगारी का शिकार है। मजदूरो की मजदूरी कम होने के कारण अपने परिवार को अच्छी सुविधाये नहीं दिला पा रहा है। एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने आगे बताया कि पल्लेदार यूनियन के मजदूरों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि पल्लेदारी का प्रति कट्टा का भाव बहुत कम मिलता है तथा राजमिस्त्री यूनियन की मजदूरों ने बताया कि उनको पर्याप्त मजदूरी नहीं मिल पाती है तथा कभी-कभी तो उनको तय पूरी मजदूरी भी नहीं दी जाती है, जिससे अपने परिवार को पालना दूभर हो रहा। एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने मौजूदा सरकार से मजदूरों की सुन सरकार से मांग की कि दरियादिली दिखाकर मजदूर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार हेतु सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाए, बी पी एल योजना का फायदा मिले,प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा दिलवाया जाए।मजदूर वर्ग के कार्यों में और अधिक गुणवत्ता लाने के लिए समय-समय पर निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाए। तथा मजदूरों को स्थाई रोजगार दिलाने हेतु समय-समय पर रोजगार मेला लगवाये जाए, जिसमें सभी स्तर के मजदूरों को रोजगार मिल सके। सरकार से मांग की कि सरकार को चाहिए कि दृढ़ इच्छा शक्ति रखते हुए मजदूर वर्ग के लिए श्रम कार्ड बनवाए जाना परम आवश्यक है और श्रम कार्ड बनवाने के लिए समय-समय पर स्थानीय स्तर पर जगह जगह कैंप लगवाये जाए,जिससे मजदूर वर्ग का आसानी से श्रम कार्ड बन सके और उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा दिलवाया जावे, बी.पी.एल की सूचि में नाम जोड़ उन्हें फायदा दिलवाये तथा सरकारी योजनाओं का फायदा दिलवाये जिससे मजदूर वर्ग का स्थिति सुधरे और उनका कल्याण हो जीवन स्तर में सुधार हो सके और एक सम्मान जनक जीवन जी सके।इस अवसर पर एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासभा फेडरेशन) इंटक,साहिल खान मेवाती, प्रताप सिंह नौगामा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस,शुभम बंसल, युवक कांग्रेस,नगर विधानसभा उपाध्यक्ष, हेमेंद्र सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष, जिला कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ, जिला डीग,सुनील सैनी सोशल मीडिया प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी,ब्रजनगर आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता तथा लाल सिंह ठेकेदार, भाग सिंह, जितेंद्र, सुरेंद्र सिंह, गोविंद, कुंवर सिंह मुढेरा श्याम सिंह ,विजय सिंह राजपाल, वने सिंह ठेकेदार,तारा ,नबी,समयसिंह ,बबलू सुंदर , रवि, बाबूलाल, भग्गू , नीरज, संजय मुढेरा, नरेश मिस्त्री, कमल सिंह राजपूत, श्रीराम राजपूत, तारेश, नेमसिंह नानक, बनवारी, रोहिताश, गंगाचरण, लियाकत, अब्दुल्ला, बलदेव, ओमवीर, गौरव सिंह नंदू, लखन सिंह आदि मजदूर, मिस्त्री उपस्थित रहे।