कांके: एसएसपी ने सुखदेवनगर थाने का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों का लिया जायजा
Kanke, Ranchi | Mar 31, 2026 सुखदेवनगर थाने का मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एसएसपी राकेश रंजन ने औचक निरीक्षण किया। थाने के विभिन्न विभागों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी राकेश रंजन ने थाने के मालखाना का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि लंबे समय से जब्त की गई पुरानी गाड़ियां परिसर में जगह घेर रही हैं। एसएसपी राकेश रंजन ने निर्देश दिया कि मालखाने में दर्ज सभी सामानों का