आंदर: SC/ST एक्ट मामलें में फरार चल रहे दो बदमाश को बेलवासा व गडार गांव से गिरफ्तार कर आंदर थाना की पुलिस ने भेजा जेल
Andar, Siwan | May 30, 2024 आंदर थाना के एसआई सूरज कुमार अपने पुलिस बल के साथ SC /ST एक्ट मामले में फरार चल रहे बेलवासा व गडार गांव से गिरफ्तार किए गए दो बदमाश को गुरुवार को सिवान जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाश की पहचाना गडार गांव निवासी अरुण यादव एवं बेलवासा गांव निवासी आकाश साह के रूप में हुई है।