आंदर: बरवा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर किशोरियों को दिया गया प्रशिक्षण
Andar, Siwan | May 30, 2024 आंदर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरवा परिसर में गुरुवार को मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर आंदर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार की अध्यक्षता में किशोरियों को माहवारी के दौरान पैड का इस्तेमाल करना, साफ सफाई करने समेत आदि का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही 62 किशोरियों का एनीमिया, वजन समेत आदि का जांच की गई।