आंदर: आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की गई बैठक
Andar, Siwan | May 29, 2024 आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार की अध्यक्षता में शिविर को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 30 मई को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बरवा में स्वास्थ्य टीम द्वारा किशोरियों को महावारी से सबंधित बीमारी से बचाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।