आंदर: उतरवार टोला स्थित खेत में लगी आग से गेंहू का डंठल जलकर हुआ राख, ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू
Andar, Siwan | May 30, 2024 आंदर प्रखंड के असांव गांव के उतरवार टोला स्थित खेत में अचानक आग लग गई। जिसमें गेंहू का डंठल पूरी तरह जलकर राख हो गई है। वहीं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं आग लगने का कारण पता नही चल पाया है।