आंदर: मुड़ा गांव में असमाजिक तत्व के लोगों ने स्कार्पियो वाहन में लगाई आग आंदर थाना में आवेदन देकर कराई प्राथमिकी दर्ज
Andar, Siwan | May 28, 2024 मुड़ा गांव में सोमवार की बीती रात दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो वाहन में असमाजिक तत्व के लोगों ने आग लगा दी। जिसमें स्कार्पियो जल गई है। मंगलवार को मुड़ा गांव निवासी विनीत सिंह उर्फ विशाल सिंह ने आंदर थाना में आवेदन देकर पाँच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस सबंध में थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।