बांधवगढ़: उमरिया जनसुनवाई: कलेक्टर ने सुनीं 131 आवेदकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
2 जून मंगलवार समय 11 बजे कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 131 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।