मानपुर: देवगवां गांव में मंदिर से ₹90 हजार की अष्टधातु की मूर्ति चोरी, आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस
Manpur, Umaria | Apr 14, 2026 पुलिस चौंकी अमरपुर अंतर्गत देवगवां गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से करीब 90 हजार रुपये कीमती अष्टधातु की मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे, तब उन्हें मूर्ति गायब मिली,जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।पुलिस ने आरोपियो की तलाश के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया है और आरोपियो की पतासाजी कर रही है।