सुनेल: कुंडला प्रताप में कोहरे के प्रकोप से धनिये की फसल में लगा रोग, किसान चिंतित
Sunel, Jhalawar | Jan 10, 2024 सुनेल क्षेत्र में लगातार कोहरा छाने से धनिये की फसल में लौंगिया व बांकड़िया रोग लग चुका है। जिससे किसान काफी चिंतित हैं। किसानों ने बताया कि कोहरे की मार से धनिया की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। फसल बीमा कंपनी व प्रशासन किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे किसान काफी परेशान है।